काले बादल और तेज हवा के बीच
अचानक वो पन्ने फिर खुल गए
धूल जमा हो गयी है उन पे
पर धीमी खुशबू अब भी है बाकी
गुलाबी स्याही से सजी हुई है अब तक वो झांकी
पानी से स्याही तो अब गीली हो रही है
शायद कुछ अक्षर भी धुल जाए
पर पानी इतना नहीं है कि कागज को घोल ले
साहस इतना नहीं कि पन्ने को फाड़ दे
और अब तो किताब की सिलाई भी कमज़ोर हो चली है || साहस इतना नहीं कि पन्ने को फाड़ दे